शाहीन बाग आंदोलन के समर्थन में उतरा पंजाब किसान यूनियन, सैंकड़ों किसान दिल्ली के लिए हुए रवाना

  • Follow Newsd Hindi On  
शाहीन बाग आंदोलन के समर्थन में उतरा पंजाब किसान यूनियन, सैंकड़ों किसान दिल्ली के लिए हुए रवाना

नागरिकता संशोधन कानून (CAA), एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन का चेहरा बन चुके शाहीन बाग को किसानों का भी समर्थन मिल रहा है। पंजाब से किसानों का बड़ा जत्था शाहीन बाग आंदोलन से जुड़ने और अपना समर्थन देने भटिंडा और मानसा जिले से निकल चुका है। इससे पहले भी किसान शाहीन बाग आंदोलन से जुड़ते रहे हैं। सोमवार को पंजाब किसान यूनियन के कार्यकर्ता भठिंडा और मनसा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

8 फरवरी तक रहेंगे किसान

किसानों का एक दूसरा ग्रुप भी मंगलवार को राजधानी के लिए रवाना होगा। ये लोग 8 फरवरी तक यहां रहेंगे। उनका कहना है कि हमारा विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कानून वापस नहीं हो जाता। यूनियन के नेताओं ने कहा, “नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए किसान संगठन 16 फरवरी को पंजाब के संगरूर के मालेरकोटला में रैला का आयोजन करने जा रहे हैं। मनसा में भी 12 फरवरी से अनिश्चितकालीन विरोध शुरू होने की संभावना है।”


गौरतलब है कि दिल्ली का शाहीन बाग नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन का चेहरा बन चुका है। हजारों की संख्या में महिलाएं, छात्र,  और सामाजिक कार्यकर्ता महीनों से वहां डटे हुए हैं। आंदोलनकारी सरकार से CAA-NRC और NPR के वापसी की मांग कर रहे हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)