शाहीन बाग फायरिंग: केजरीवाल का ट्वीट- ‘अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का’

  • Follow Newsd Hindi On  
शाहीन बाग फायरिंग: केजरीवाल का ट्वीट- 'अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का'

दिल्ली के शाहीन बाग प्रोटेस्ट इलाके में एक युवक द्वारा फायरिंग पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली की कानून व्यवस्था ठीक करने की बात कही है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का। दिनदहाड़े गोलियां चल रहीं है। कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। चुनाव आते जाते रहेंगे, राजनीति भी चलती रहेगी, लेकिन दिल्ली के लोगों की ख़ातिर, कृपया कानून व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए।”



गौरतलब है कि शनिवार शाम दिल्ली के शाहीन बाग प्रोटेस्ट इलाके में कपिल गुर्जर नामक युवक ने फायरिंग की। वह पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया और अभी पूछताछ जारी है। फायरिंग में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे छात्रों पर एक नाबालिग ने फायरिंग की थी। इसमें एक छात्र शादाब घायल हो गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)