दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: देवली विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Deoli Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: देवली विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Deoli Assembly seat

Deoli Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। देवली विधानसभा सीट (Deoli Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट दक्षिणी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रकाश जड़वाल ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी अरविंद कुमार को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में देवली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक प्रकाश जड़वाल को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने अरविंद कुमार को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने अरविंदर सिंह पर दांव आजमाया है।


देवली विधानसभा सीट (Deoli Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का देवली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Deoli seat) दक्षिण दिल्‍ली का हिस्‍सा होने के साथ ही एनसीआर के आधुनिक इलाकों में भी शुमार है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

देवली विधानसभा सीट पर 2008 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अरविंद सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी रहे बहुजन समाज पार्टी के नेता को हराया और विधायक बने। 2013 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के प्रकाश ने जीत हासिल की। इसके बाद 2015 के चुनाव में भी आप के नेता प्रकाश लगातार दूसरी बार भी चुनाव में जीत दर्ज करने में सफल रहे।

देवली विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 202275 है, जिनमें पुरुष मतदाता 115637 और महिला मतदाता 86625 हैं। पिछले चुनाव में 67.59 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


देवली विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

प्रकाश जड़वाल, आप – 96530
अरविंद कुमार, बीजेपी – 32593

हार का अंतर – 63937

देवली विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – प्रकाश जड़वाल
BJP – अरविंद कुमार
Congress – अरविंदर सिंह

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)