देश के सेवा क्षेत्र की रफ्तार घटी

  • Follow Newsd Hindi On  

 मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)| नए आर्डरों में कमी के कारण देश के सेवा क्षेत्र की रफ्तार में दिसंबर में गिरावट दर्ज की गई है। प्रमुख आर्थिक आंकड़ों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

 मौसमी समायोजित निक्केई इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक दिसंबर में घटकर 53.2 पर रही, जोकि नवंबर में 53.7 पर थी।


इस सूचकांक में 50 से ऊपर का अंक आर्थिक गतिविधियों में तेजी का तो 50 से नीचे का अंक गिरावट का संकेत है।

मौसमी समायोजित निक्केई इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक में गिरावट के बावजूद क्षेत्र के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले दो सालों में सबसे मजबूत रही है।

इसके अतिरिक्त हेडलाइन मौसमी समायोजित निक्केई इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट सूचकांक में भी दिसंबर में गिरावट दर्ज की गई, जोकि 53.6 रही, जबकि नवंबर में यह पिछले 25 महीनों के उच्च स्तर पर 54.5 पर थी।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)