देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1,06,750, अब तक 3,303 लोगों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली , 20 मई (आईएएनएस)। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक देश भर में कोरोना पीड़ित लोगों का आंकड़ा 1,06,750 हो गया है। इनमें से 61,149 लोग अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि 42,297 लोग इस बीमारी से छुटकारा पा चुके हैं। वहीं अब तक 3,303 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया है कि अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और मिजोरम पूरी तरह कोरोना से मुक्त राज्य बन गए हैं।


उधर बुधवार सुबह तक आंध्र प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 2,532 हो गयी है। इसमें से 1,621 को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है, जबकि यहां 52 लोगों की मौत हुई है। असम में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 142 पहुंच गया है। यहां 41 लोग कोरोना से मुक्त हो गये हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1,498 हो चुकी है और जबकि 534 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यहां 9 लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 200 पहुंच गयी है, यहां 57 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 3 की मौत हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 101 है और 59 स्वस्थ हो चुके हैं। इस बीच दादर नगर हवेली में अब तक सिर्फ 1 मामला सामने आया है।


इधर दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 10,554 हो गई है, जबकि 4,750 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में अब तक 168 लोगों की मौत हो चुकी है।

गोवा में 46 लोग बुधवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित बताये गये हैं। इनमें से 7 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। गुजरात में यह आंकड़ा 12,140 हो गया है, जबकि यहां 5,043 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि यहां 719 लोगों की यहां मौत हो गयी है।

हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 964 पहुंच चुकी है। इनमें से 627 को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यहां 14 लोगों की मौत हुई है। उधर हिमाचल में यह संख्या 92 है, 27 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और तीन की मौत हुई है।

जम्मू कश्मीर में पीड़ित लोगों की संख्या बुधवार तक 1,317 हो गई थी, जिनमें से 653 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। यहां अब तक 19 लोगों की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 231 पहुंच चुकी है, इनमें से 127 को डिस्चार्ज किया जा चुकाा है। यहां तीन की मौत हुई है।

कर्नाटक में 1,397 मामले सामने आए हैं। 544 को डिस्चार्ज किया गया है और 40 की मौत हुई है। केरल में 642 मामले सामने आए आए हैं, जिनमें से 497 को डिस्चार्ज किया गया। जबकि चार की मौत हुई है।

मध्यप्रदेश में आंकड़ा 5,465 पर पहुंच चुका है, इनमें से 2,630 को डिस्चार्ज किया गया। जबकि 258 की मौत हो चुकी है।

उधर महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 37,136 पहुंच चुका है, इनमें से 9,639 लोगों को अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और देश में अब तक सबसे ज्यादा 1,325 लोगों की मौतें इसी राज्य में हुई हैं। मणिपुर में सिर्फ 9 मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मेघालय में 13 मामले सामने आये, इनमें से 12 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां एक रोगी की मौत हुई है। उड़ीसा में आंकड़ा 978 पहुंच गया है, 277 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां पांच लोगों की मौत हुई है।

पुडुचेरी में यह संख्या 18 है, इनमें से 9 को डिस्चार्ज किया गया। जबकि एक की मौत हुई है।

पंजाब में बुधवार सुबह तक 2,002 संक्रमित लोगों की संख्या पहुंच गयी थी, जिनमें से 1,642 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यहां 38 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 5,845 मामले आए और 3,337 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं 143 लोगों की मौत हुई है।

तमिलनाडु में यह आंकड़ा 12,448 पहुंच चुका है, अब तक 4,895 को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। यहां 84 लोगों की मौत हो चुकी है।

तेलंगाना में अब तक 1,634 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 1,010 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 38 लोगों की मौत हुई है। त्रिपुरा में 173 मामले सामने आये हैं, इनमें से 116 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। उत्तराखंड में अब तक 111 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 52 डिस्चार्ज हो चुके हैं और एक की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 4,926 हो गया है जबकि 2,918 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। यहां 123 लोगों की मौत हुई है। उधर पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 2,961 हो गया है, जबकि केवल 74 लोग को अस्पताल से छुट्टी मिली है। 250 लोगों की अब तक मौत हो गयी है।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)