देवबंद आतंकवाद की ‘गंगोत्री’ : गिरिराज सिंह

  • Follow Newsd Hindi On  

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), 12 फरवरी (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान से एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सहारनपुर में इस्लामिक मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है। उन्होंने इसे ‘आतंकवाद की गंगोत्री’ बताया।

सहारनपुर में मीडियाकर्मियों से मंगलवार को बातचीत में उन्होंने कहा कि देवबंद हाफिज सईद जैसे आतंकवादी पैदा करता है।


गिरिराज ने कहा, “मैं एक बार पहले भी कह चुका हूं कि देवबंद आतंकवादियों की गंगोत्री है। दुनिया के सभी सबसे ज्यादा वांछित आतंकवादी देवबंद से आए हैं, जिनमें हाफिज सईद या अन्य भी शामिल हैं।”

देवबंद में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शनों पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “ये लोग सीएए के खिलाफ नहीं हैं। ये भारत के खिलाफ हैं। यह एक तरह का खिलाफत आंदोलन है।”

देवबंद में बीते महीनों में मुस्लिम महिलाओं द्वारा उग्र रूप से प्रदर्शन हुआ है और इसे भाजपा नेताओं के हमलों का सामना करना पड़ा है।


गिरिराज सिंह ने इससे पहले आरोप लगाया था कि शाहीन बाग में आत्मघाती हमलावर पैदा हो रहे हैं।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)