Narendra Modi’s birthday: CM फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने PM को बताया ‘राष्ट्रपिता’

  • Follow Newsd Hindi On  
Narendra Modi's birthday: CM फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने PM को बताया 'राष्ट्रपिता'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया पर PM मोदी का बर्थडे ट्रेंड कर रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा नेता-कार्यकर्ता और विपक्षी दलों के नेताओं ने पीएम को बधाई दी है।

वहीं प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंंत्री को राष्ट्रपिता कहा है। उन्होंने लिखा, “देश के पिता नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। PM हमें समाज की बेहतरी के लिए अथक परिश्रम करने को प्रेरित करते हैं।



वहीं PM मोदी के 69वें जन्मदिवस के मौके पर आज महाराष्ट्र भाजपा ने सामाजिक कार्यक्रम और एक सेवा सप्ताह का आयोजन किया। समारोह का नेतृत्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कर रहे थे। उन्होंने ट्वीट किया, “विकास पुरुष, नए भारत के वास्तुकार और अब तक के सबसे बड़े नेताओं में से एक, आपके (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी) नेतृत्व में, हमारा राष्ट्र नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है और तेजी से नए भारत की ओर अग्रसर हो रहा है। राष्ट्र की सेवा करने हेतु हम आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करते हैं।”


Howdy Modi: क्या है ‘हाउडी’ का मतलब, अमेरिका में ट्रंप संग 50 हजार लोगों को संबोधित करेंगे PM मोदी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)