Dhaka Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: ढ़ाका में बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल ने लहराया अपनी जीत का परचम

  • Follow Newsd Hindi On  
Manjhi Vidhan Sabha Seat result and history

Dhaka Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: पूर्वी चंपारण (East Champaran) जिले की ढाका विधानसभा क्षेत्र पर किसी एक दल का दबदबा नहीं रहा है। यहां की जनता ने विभिन्‍न दलों को अपना प्रतिविधित्‍व करने का मौका दिया है। इस बार यहां बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल ने जीत हासिल की।

ढ़ाका विधानसभा सीट का इतिहास

आजादी के बाद साल 1952 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। साल 1957, 1972, 1980, और 1985 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के उम्‍मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। वहीं, 1962 में सीपीआई, 1967 में पीएसपी, 1977 में जेएनपी के उम्‍मीदवारों ने जीत दर्ज की थीं।


इस सीट पर साल 1990 में पहली बार बीजेपी (BJP) ने जीत दर्ज कर ढाका विधानसभा क्षेत्र से अपना खाता खोला था।  1995 में भी बीजेपी के उम्‍मीदवार ने जीत दर्ज की। फिर 2000 के चुनाव में पहली बार आरजेडी (RJD) के उम्‍मीदवार मनोज कुमार ने इस विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। 2005 के फरवरी और अक्‍टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अवनीश कुमार ने एक बार फिर जीत दर्ज की।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर कुल 2,85,026 मतदाता थे जिसमें 1,50,746 पुरुष और 1,34,269 महिला मतदाता शामिल थे। साल 2015 में इस सीट पर 65.3% मतदान हुआ था, वहीं नोटा के पक्ष में 2,548 लोगों ने वोट किया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

विधानसभा चुनाव 2015 में  फैसल रहमान ने जेडीयू का साथ छोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया। आरजेडी के उम्‍मीदवार के तौर पर फैसल चुनाव में उतरे और उन्होंने जीत भी हासिल की।


Dhaka Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – पवन कुमार जायसवाल

राजद – फैसल रहमान

जाप – अभिजीत सिंह

रालोसपा – रामपुकार सिन्हा

Dhaka Vidhan Sabha winner :  ढ़ाका के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Faisal Rahman RJD 87458 Pawan Kumar Jaiswal BJP 68261
2010 Pawan Kumar Jaiswal IND 48100 Faisal Rahman JD(U) 46451
OCT 2005 Awaneesh Kumar Singh BJP 33162 Bhai Pawan Jaiswal LJP 30472
FEB 2005 Awaneesh Kumar Singh BJP 32738 Nek Mohammad LJP 21469
2000 Manoj Kumar Singh RJD 59948 Avaneesh Kumar Singh BJP 53851
1995 Awnish Kumar Singh BJP 49520 Motiur Rahman INC 24356
1990 Avanish Kumar Singh BJP 92676 Motiur Rahman INC 48078
1985 Motiur Rahman INC 51438 Avanish Kumar Singh BJP 29049
1980 Motiur Rahman INC(I) 42572 Prem Shanker Kumar IND 20619
1977 Siyaram Thakur JNP 33686 Hafiz Idris Ansari INC 21802
1972 Hafiz Idris Ansari INC 18619 Nek Mahamad Akhtar IND 15688
1969 Masodur Rahman INC 20592 Ram Bahadur Prasad Sinha BJS 17224
1967 S.N. Sharma PSP 17747 I. Wahshi INC 12707
1962 Nek Mahamad CPI 10928 Gajadhar Singh SWA 8214
1957 Masoodur Rahman INC 12721 Damodar Jha PSP 7660
1951 Mashood Moulvi INC 12332 Rajendra Sinha IND 8372

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)