एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अब नाना-नानी बन गए हैं। उनकी बेटी अहाना देओल ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। खुद अहाना ने ही इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी।
अहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट लिखा कि, ‘हमें बहुत खुशी हो रही यह बताते हुए कि हमारी 2 बेटियां हुई हैं अस्त्रिया और आदिया। 26 नवंबर को दोनों का जन्म हुआ। प्राउड पेरेंट्स अहाना और वैभव वोहरा। एक्साइटेड भाई दारेह वोहरा।’
बता दें कि साल 2014 में अहाना और वैभव वोहरा की शादी 2 फरवरी को हुई थी। एक साल बाद ही दोनों ने जून 2015 में बेटे का जन्म हुआ था। बहन ईशा देओल की तरह अहाना भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
फिल्म गुजारिश के लिए अहाना ने संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
पिछले साल जून में अहाना की बहन ईशा देओल ने एक बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम मिराया रखा है। एक इंटरव्यू में ईशा देओले ने बताया था कि, ‘दोनों बेटियों के नाम का कनेक्शन भगवान कृष्ण से है। जब श्रीकृष्ण राधा की पूजा करते हैं तो इसे राध्या कहा जाता है जबकि मिराया श्रीकृष्ण की भक्त हैं। दोनों बेटियों के नाम में कुछ समानता है और मुझे सुनकर अच्छा लगता है जब राध्या और मिराया एक जैसे साउंड करते हैं।’