धोनी के संन्यास पर उनके माता-पिता ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

  • Follow Newsd Hindi On  
धोनी के संन्यास पर उनके माता-पिता ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

वर्ल्ड कप के बाद अब पूरे देश में ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास को लेकर चर्चा हो रही है। कई लोगों का मानना है कि धोनी जल्द ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब इस पर धोनी के माता- पिता ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जहां धोनी की धीमी बल्लेबाजी के कारण कई लोग उन्हें सन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, उनके फैंस के साथ कई दिग्गज खिलाड़ी कह रहे हैं कि क्रिकेट को अभी धोनी की जरूरत है। अब धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि धोनी के माता- पिता क्या चाहते हैं।


यह भी पढ़ें: VIDEO: टेस्ट के पहले दिन ही टूट गया अंगूठा, मैल्कम मार्शल ने एक हाथ से की बैटिंग, फिर चटकाए 7 विकेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोच केशव बनर्जी ने बताया कि धोनी के माता-पिता चाहते हैं कि वह संन्यास ले लें और उनके साथ रहें। केशव बनर्जी ने कहा, ‘मैं रविवार को धोनी के घर गया था और उनके माता-पिता से बातचीत की। उनका कहना था कि धोनी को क्रिकेट छोड़ देना चाहिए। मैंने उसने कहा कि अभी माही को 1 साल और खेलना चाहिए। टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास लेना सही रहेगा। लेकिन उन्होंने कहा कि उनके बड़े घर की देखभाल कौन करेगा। मैंने उनसे कहा कि जब आपने अब तक इस घर का ख्याल रखा है, तो 1 साल और सही।’

बता दें कि केशव ने धोनी को एक विकेटकीपर के रूप में देखा था। धोनी बचपन में फुटबॉल में गोलकीपिंग करते थे और केशव ने उनको क्रिकेट में विकेटकीपिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)