प्रियंका चतुर्वेदी का कांग्रेस से शिवसेना का सफर, क्या प्रशांत किशोर हैं इसके पीछे?

  • Follow Newsd Hindi On  
प्रियंका चतुर्वेदी का कांग्रेस से शिवसेना का सफर, क्या प्रशांत किशोर हैं इसके पीछे?

कहते हैं राजनीति में कोई दुश्मन स्थाई नहीं होता। सियासी हालात कब-क्या करवट ले लें, इसके बारे में पक्के तौर पर तो छोड़िए, अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है। प्रियंका चतुर्वेदी ने शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिव सेना ज्वाइन कर ली है। उन्होंने कहा कि वो मुंबई के लिए काम करना चाहती हैं और यही वजह है कि वह शिव सेना में शामिल हो रही हैं।

इससे पहले, प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस के प्रवक्ता सहित पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया। प्रियंका ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस पार्टी में अपना ख़ून-पसीना देने वाले लोगों की जगह बदमाशों को प्राथमिकता देने पर उन्हें गहरा दुख हुआ है। इसके बाद उन्होंने लिखा था कि वह पार्टी के लिए गाली-पत्थर सबका सामना करती हैं, लेकिन पार्टी के अंदर उन्हें धमकाने वालों को मामूली सज़ा भी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।


प्रियंका चतुर्वेदी का कांग्रेस से शिवसेना का सफर, क्या प्रशांत किशोर हैं इसके पीछे?

राजनीति के गलियारों में ये मामला भी गरम है की आखिर पार्टी छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद प्रियंका की शिवसेना में एंट्री हुई कैसे। सियासत की सुगबुगाहट में बात निकल कर सामने आ रही है की क्या जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का इसमें हाथ है। क्या प्रियंका को मुंबई पहुंचने में उन्होंने मुख्य भूमिका अदा की है।

कहा ये भी जा रहा है की शायद शिवसेना अगले साल प्रियंका को राज्यसभा के रास्ते संसद भेज सकती है। यहां कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शिवसेना को राष्ट्रीय राजधानी में एक शिष्ट और मुखर मीडिया चेहरे की तलाश थी, जिसके सहारे शिवसेना आदित्य ठाकरे की छवि सुधार सके। शिवसेना राष्ट्रीय स्तर के साथ ही महाराष्ट्र में भी अपनी नई पहचान बनाना चाहती है। जिसमें प्रियंका एक महत्तवपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)