Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज फिर से डीजल की कीमतों (Diesel Price) में 13 से 15 पैसे तक की बढ़ोतरी की है।इस महीने यह 10वां मौका है जब डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार (Global Market) में पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।
कल भी तेल कंपनियों ने डीजल के दाम 15 पैसे बढ़ाए थे। आज फिर से डीजल 15 पैसे महंगा हो गया। इस महीने में अब तक डीजल के दाम 1.55 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। वहीं अगर पेट्रोल की बात करें तो इसमें पिछले 24 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम आखिर बार बीते 29 जून को बढ़ाए गए थे।
दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम तो स्थिर हैं, लेकिन डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल कल के भाव यानी 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल कल के भाव 81.79 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 81.94 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। यानी दिल्ली में डीजल के दाम 15 पैसे बढ़ गए हैं। मुंबई में पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि डीजल के दाम 80.11 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 82.10 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 77.04 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। यहां डीजल के दाम 13 पैसे बढ़ गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.86 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 13 पैसे महंगा हो गया है।
देश के प्रमुख शहरों में आज तेल का भाव-
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 81.94 |
मुंबई | 87.19 | 80.11 |
चेन्नई | 83.63 | 78.86 |
कोलकाता | 82.10 | 77.04 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।