Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने 4 दिन तक ग्राहकों को राहत देने के बाद आज एक बार फिर से झटका दे दिया है। डीजल के दाम आज फिर से बढ़ा दिए गए। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल आज 15 पैसे महंगा हो गया है। 5 दिन पहले डीजल के दाम में 12 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद डीजल के दाम पर विराम लग गया था।
आज शनिवार को डीजल के दाम में फिर से वृद्धि कर दी गई है। अगर पेट्रोल की बात करें तो इसमें पिछले 24 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल का दाम आखिरी बार 29 जून को बढ़े थे। लेकिन डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
दिल्ली में आज 25 जुलाई को पेट्रोल के दाम तो स्थिररखा गया हैं, मगर डीजल आज फिर से महंगा हो गया। पेट्रोल कल के भाव 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल कल के भाव 81.64 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 81.79 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। यानी दिल्ली में डीजल के दाम 15 पैसे बढ़ गए हैं।
मुंबई में पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये प्रति लीटर हैं, वहीं डीजल के दाम 79.92 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 82.10 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 76.91 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। यहां डीजल के दाम 14 पैसे बढ़ गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.73 रुपये प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में तेल का दाम-
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 81.79 |
मुंबई | 87.19 | 79.97 |
चेन्नै | 83.63 | 78.73 |
कोलकाता | 82.10 | 76.91 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।