Petrol Diesel Price: दुनिया भर के बाजारों (Global oil market) में पिछले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil price) में लगभग नरमी जारी है। लेकिन इसके बावजूद पिछले कई दिनों से रूक-रूक कर डीजल की कीमत बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी हैं। आज घरेलू बाजार (Domestic Market) में लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई।
हालांकि पेट्रोल (Petrol Price stable) की कीमतों को जस का तस छोड़ दिया वहीं डीजल की कीमतों (Diesel Price) में 17 पैसे की बढ़ोतरी कर दी। इससे 3 दिन पहले भी सिर्फ डीजल की कीमत में ही 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ दिल्ली में डीजल की कीमत 81.52 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर चला गया।
आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 81.52 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इसका दाम क्रमश: 76.67, 79.71 और 78.50 रुपये है।
देश के प्रमुख शहरों में तेल का दाम-
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 81.52 |
मुंबई | 87.19 | 79.71 |
चेन्नै | 83.63 | 78.50 |
कोलकाता | 82.10 | 76.67 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।