दिल्ली : 16 साल की लड़की ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के सराय काले खां इलाके में रहने वाली 16 साल की एक लड़की ने अपने पड़ोसी लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण पूर्व दिल्ली के डीसीपी, आर.पी. मीणा ने कहा, “हमने आरोपी को पकड़ लिया है। लड़की और लड़का दोनों एक-दूसरे को तीन साल से जानते हैं। आगे की जांच जारी है।”


पुलिस अब आरोपी की उम्र का पता लगा रही है, क्योंकि वह नाबालिग प्रतीत होता है। उम्र के सत्यापन के बाद, कानून के अनुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी।

–आईएएनएस

एसकेपी/एसजीके


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)