दिल्ली अग्निकांड पर सोनिया गांधी स्तब्ध, सहायता के लिए की अपील

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)| कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी के अनाज मंडी में एक कारखाने में रविवार अल सुबह लगी भीषण आग पर हैरानी जताई है। ज्ञात हो कि इस दुर्घटना में कम से कम 43 लोगों की जान जा चुकी है। कांग्रेस द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, सोनिया ने हताहतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अधिकारी अन्य लोगों की जान बचा लेंगे और घायलों को तत्काल उपचार सुविधा दी जाएगी। उन्होंने भाजपा की केंद्रीय सरकार और आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार के अधिकारियों से पीड़ितों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।


इसके साथ ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष ने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बचाव और राहत कार्यों में अधिकारियों की मदद करने का भी निर्देश दिया है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)