दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  
मनोज तिवारी बोले- दिल्ली में केजरीवाल नहीं मेरा चेहरा है ब्रांड, भाजपा जीतेगी तो विधायक चुनेंगे सीएम

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)| उत्तर पूर्व दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी को गुरुवार को असहज महसूस करने पर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के प्रमुख हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “बीती रात से असहज महसूस कर रहा था। सुबह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हुआ।”


उन्होंने कहा, “मधुमेह व रक्तचाप की समस्या का सामना कर रहा हूं। लेकिन, चिंता की कोई बात नहीं, अगले दो से तीन घंटों में छुट्टी मिल जाएगी।”

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)