दिल्ली हिंसा : जीटीबी अस्पताल में एक और अन्य घायल भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)| उत्तरी पूर्वी दिल्ली में हुई हिसा में घायल एक और व्यक्ति को दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादूर अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती पीड़ितों की संख्या 239 हो गई है। हिंसा में मारे गए लोगों की कुल संख्या 41 हो गई है, जिसमें 38 मौतों की रिपोर्ट जीटीबी अस्पताल और तीन मौतों की रिपोर्ट लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल से मिली है।

जीटीबी अस्पताल के अधिकारियों ने आईएएनएस से कहा, पुलिस के अनुरोध पर अब तक 25 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। सभी शवों को अस्पताल के मुर्दा घर में रखा गया है।


इन 13 शवों में से छह शव अज्ञात लोगों के हैं।

जीटीबी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सुनील कुमार ने कहा, “अगर कोई कानूनी बाधा नहीं होती है तो हमें शनिवार को ही बाकी शवों का पोस्टमार्टम करने की उम्मीद है।”

कुमार ने कहा कि अस्पताल में लाए गए 28 पीड़ित ऐसे थे, जिनकी मौत हो चुकी थी। पांच पीड़ितों के शरीर पर जलने के निशान थे, तीन को चाकू मारा गया था, सात को बंदूक की गोली से चोटें आईं थी, आठ की मौत लाठियों के हमले के कारण हुई, एक को चाकू मारा गया और गोली भी मारी गई। इनमें से चार लोगों की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है।


अस्पताल में भर्ती करीब 45 पीड़ितों की हालत स्थिर थी। वहीं एक पीड़ित को आईसीयू में भर्ती किया गया था।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)