दिल्ली के 4 मेट्रो स्टेशनों पर निकास बंद

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली मेट्रो ने दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर राष्ट्रीय राजधानी के चार मेट्रो स्टेशनों पर मंगलवार को निकास तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

  प्रगति मैदान, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशनों के निकास तत्काल प्रभाव से अगली सूचना तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।


यद्यपि इस कदम के पीछे का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि प्रशासन ने मध्य दिल्ली में अधिक लोगों की भीड़ पहुंचने से रोकने के लिए यह फैसला किया है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर आवाजाही बंद करने का एक परामर्श जारी किया था।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)