दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह धूप खिलने के साथ न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि औसत से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा, “आंशिक रूप से बादव छाए रहने के आसार हैं। ”


विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं, जबकि सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 49 प्रतिशत दर्ज की गई।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)