दिल्ली में आप की वापसी में महिलाएं, अल्पसंख्यक मददगार

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| सामाजिक लाभ योजनाओं और मुफ्त के एक स्मार्ट संयोजन ने शनिवार को आयोजित विधानसभा चुनावों में दिल्ली के मतदाताओं को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पक्ष में कर दिया। आईएएनएस/सी-वोटर एग्जिट पोल के अनुसार, विशेष तौर पर महिलाओं, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबी रेखा से नीचे के लोगों पर फॉक्स कर के आम आदमी पार्टी (आप) 70 सीटों वाली विधानसभा में 50.6 प्रतिशत के साथ वापसी कर रही है।

वर्ष 2015 में अपनी जीत से सबको चौंका देने वाली आप एक बार फिर आराम से जीतकर सत्ता में वापसी कर रही है। लेकिन इससे भी अधिक दिलचस्प बात यह है कि आप ने 11 प्रमुख जनसांख्यिकी के बीच लगातार स्कोर बनाया है।


उम्मीद के अनुसार, महिला मतदाताओं ने आप को निराश नहीं किया है। पार्टी ने भी उनके लिए फ्री बस यात्रा चालू की थी। शनिवार को समाप्त हुए मतदान में 50.6 प्रतिशत महिलाओं ने आप को लिए वोट किया। वहीं 36.2 प्रतिशत ने उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए वोट किया। यहां तक की महिला मतदाताओं में 51.6 प्रतिशत गृहिणियों ने आप के लिए मतदान किया।

मुफ्त की योजनाओं, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर ध्रुवीकरण के बीच मुस्लिम मतदाता का वोट आप को गया है। 61 प्रतिशत मस्लिम मतदाता ने आप के लिए वोट किया। वहीं सिर्फ 14.5 मतदाता ने कांग्रेस के लिए वोट किया, जो कि भाजपा से भी कम है। भाजपा 18.9 प्रतिशत अल्पसंख्यकों को अपने पाले में करने में कामयाब हुई है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे 11 फरवरी को आने है। वर्ष 2015 में आप ने 67 सीटे जीती थी, भाजपा ने तीन और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)