दिल्ली में बंद बोरे में मिली महिला की लाश

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)| दिल्ली के करावल नगर में रविवार की सुबह एक नाले में पड़े बंद बोरे में महिला की लाश मिली है।

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह जानकारी पुलिस सूत्र से मिली है। पुलिस सूत्र ने बताया कि, महिला की उम्र तकरीबन 25 वर्ष है। बंद बोरे में महिला का शव मिलने की सूचना उन्हें सुबह 7.48 बजे आए एक फोन से मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)