दिल्ली में ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग कर रहीं प्रियंका

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रीय राजधानी में नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग कर रही हैं।

 प्रियंका ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह गाड़ी में बैठी फिल्म के सेट की ओर जा रही हैं।


वीडियो में प्रियंका ने कहा, “तड़के में शूटिंग, अभी भी मध्य रात्रि है। मजेदार।”

‘द व्हाइट टाइगर’ अरविंद अडिगा के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन रमिन बहरानी कर रहे हैं।

नेटफ्लिक्स ‘द व्हाइट टाइगर’ का निर्माण मुकुल देवड़ा के सहयोग से कर रहा है। इसमें राजकुमार राव भी हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)