दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)| दिल्ली में शुक्रवार की सुबह धूपभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दिन में तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी या तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।”


राजधानी में सुबह 8.30 बजे आद्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई और दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)