दिल्ली में कविता समारोह ‘जश्न-ए-अदब’ की वापसी

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)| कविता उत्सव ‘जश्न-ए-अदब’ अपने नौवें संस्करण के साथ राजधानी में अपनी वापसी के लिए तैयार है।

  भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने वाले इस समारोह का आयोजन 20 से 22 मार्च (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) तक लोधी मार्ग में स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में होगा। कविता, संगीत, नृत्य, नाटक और साहित्य के क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित भारतीय कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियों से इस महोत्सव में भारत की महान सांस्कृतिक विरासत के जश्न का मनाया जाएगा।


सम्मेलन में मुशायरा, कवि सम्मेलन, दास्तानगोई, कव्वाली, गजल, शास्त्रीय नृत्य, सूफी गायकी, कला और किताबों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

समारोह में पद्मभूषण शारदा सिन्हा (लोकगीत गायिका), पद्मश्री प्राध्यापक अशोक चक्रधर (कवि), राहत इंदौरी (शायर और गीतकार), सौरभ शुक्ला (बॉलीवुड अभिनेता), कैसर खालिद आईपीएस (महाराष्ट्र के पुलिस महानिरीक्षक), अभिज्ञान प्रकाश (पत्रकार), कुमुद मिश्रा (बॉलीवुड अभिनेता), यशपाल शर्मा (बॉलीवुड अभिनेता और थिएटर कलाकार), राजपाल यादव (बॉलीवुड अभिनेता), सूफी ब्रदर्स-हमसार हयात निजामी और अथर हयात निजामी, विधा लाल (कथक नर्तक), आरजे रौनक, आरजे नावेद, इरशाद कामिल (कवि और गीतकार) और रंजीत चौहान (जश्न-ए-अदब के संस्थापक और मशहूर शायर) शामिल होंगे।

कब : 20 मार्च से 22 मार्च


समय : सुबह दस बजे से रात के दस बजे तक

कहां : इंडिया इंटरनेशनल सेंटर , लोधी रोड, नई दिल्ली

प्रवेश : मुफ्त

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)