दिल्ली में रविवार की सुबह छाया रहा हल्का कोहरा

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह ठंडभरी रही। सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हल्के कोहरे के कारण दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, “शहर में रविवार की सुबह को हल्का कोहरा देखा गया। दिन में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।”


वहीं, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के औसतन तीन डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)