दिल्ली में सुबह कुहासा

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली में सुबह कुहासा

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह कुहासा, धुंध का असर रहा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मंौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में कुहासा छाए रहने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहा। उसके बाद धुंध देखने को मिली।”

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज हुआ।


वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)