दिल्ली में सुबह सुहावना मौसम

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को मौसम सुहावना रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “दोपहर तक आंशिक बदली छाई रहेगी।”

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्रता 78 फीसदी रही।


दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 34.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)