दिल्ली में सुबह ठंडक, एक्यूआई में सुधार

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बारिश के बाद मंगलवार की सुबह हवाएं चलने के साथ ठंडक रही। इससे मौसम खुशगवार हो गया और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में भी सुधार हुआ और यह सुबह ‘संतोषजनक’ और ‘मध्यम’ श्रेणियों के बीच पाया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 10.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे मंगलवार सुबह पारा गिरकर 20.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।


दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को हल्की बारिश होने की संभावना है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अधिकतम तापमान 27-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

सोमवार को भी पारे में गिरावट देखने को मिली और अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।


पंजाब और हरियाणा जैसे उत्तरी राज्यों में भी हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)