दिल्ली में सुहावनी सुबह, अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने के आसार

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह गुनगुनी धूप के साथ मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं।


भारतीय मौैसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान दिनभर साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई।

सोमवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)