Delhi Metro Timings on 8 February: मतदान के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग क्या होगी?

  • Follow Newsd Hindi On  
Delhi Metro Timings on 8 February: मतदान के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग क्या होगी?

नई दिल्ली | दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव के दिन, आठ फरवरी को सुबह चार बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। ऐसा दिल्ली मेट्रो ने मतदान कर्मियों को अपने निर्धारित ड्यूटी स्थानों पर पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के मद्देनजर किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्वीट किया, “मतदान कर्मियों और अन्य लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो सेवा आठ फरवरी को सुबह चार बजे शुरू होगी।”


दिल्ली में आछ फरवरी को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष व सुचारु मतदान के लिए राष्ट्रीय राजधानी में कई कदम उठाए हैं। इस बार आयोग ने मतदाताओं के लिए पेयजल व शौचालय जैसी सार्वजनिक सेवाओं का ख्याल रखा है। वृद्ध मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र का प्रावधान भी किया गया है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)