दिल्ली पुस्तक मेला में चीन के 60 प्रकाशक ले रहे हिस्सा

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली/बीजिंग, 6 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में 60 से ज्यादा चीनी प्रकाशक एक हजार से अधिक पुस्तकों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इन पुस्तकों ने भारतीय लोगों को काफी आकर्षित किया है। पुस्तक मेले में ‘चीन को पढ़ें’ और ‘चीन-भारत सांस्कृतिक विनिमय फोटो प्रदर्शनी’ का पुस्तक मेले में उद्घाटन किया गया। यह गतिविधि चीन और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित श्रृंखला गतिविधियों में से एक है।

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा आरुषि सिंह ने कहा कि इन पुस्तकों और फोटो के जरिए वह अच्छी तरह से चीन को समझ सकती हैं। यह चीन और भारत के बीच संबंधों के विकास के लिए भी लाभदायक है। वे और ज्यादा भारतीय दोस्तों को इस प्रदर्शनी में आने का आमंत्रण देंगी।


वर्ष 2020 चीन और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर दोनों सरकार ने इस साल 70 गतिविधियां आयोजित करने का फैसला किया।

भारत में स्थित चीनी राजदूत सुन वेईतोंग ने उद्घाटन समारोह में कहा कि नए साल की शुरुआत में पुस्तक मेला आयोजित किया गया, यह बहुत सार्थक है। उन्हें आशा है कि ये पुस्तक चीनी और भारतीय सभ्यताओं को जोड़ने का पुल बनेंगे।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)