कोरोनावायरस के कहर के बीच दिल्ली में अब इस बीमारी का खतरा, घोड़ों से इंसानों में फैलता है यह रोग

  • Follow Newsd Hindi On  
कोरोनावायरस के कहर के बीच दिल्ली में अब इस बीमारी का खतरा, घोड़ों से इंसानों में फैलता है यह रोग

दिल्ली (Delhi) में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों के बीच एक नई बीमारी ने भी दस्तक दे दी है। इस बीमारी का नाम ग्लैंडर्स (Glanders) है और यह घोड़ों में होती है। लेकिन, परेशानी की बात ये है कि घोड़ों को छूने से यह इंसानों में भी फैल सकती है। बीते 20 जून को पता चला कि एक घोड़ा ग्लैंडर्स पॉजिटिव मिला है। इस घोड़े का इस्तेमाल शादी-ब्याह आदि में किया जा रहा था। पेटा इंडिया ने इसका जिक्र करते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि लोगों के बचाव के लिए शहर में घोड़े, गधे और खच्चरों के इस्तेमाल पर रोक लगनी चाहिए।

पेटा इंडिया के मुताबिक, दिल्ली में साल 2019 में 8, वहीं 2018 में 40 घोड़े ग्लैंडर्स पॉजिटिव मिले थे, फिर भी कोई ऐक्शन नहीं लिया गया। पेटा ने कहा है कि सरकार को अब घोड़े की सवारी, सामान ले जाने के लिए इनका इस्तेमाल और समारोह में इनका इस्तेमाल रोकना होगा।


मालूम हो कि ग्लैंडर्स बीमारी घोड़ों के साथ-साथ गधों और खच्चरों में भी पाई जाती है। मनुष्य भी इसकी चपेट में आसानी से आ सकता है। ऐसा संक्रमित घोड़े को छूने से भी हो सकता है। इतना ही नहीं, सही इलाज न मिलने की स्थिति में दर्दनाक मौत भी हो सकती है। दिल्ली नगर निगम ने 2010 में जब टांगों पर बैन लगाया था तो ग्लैंडर्स को भी वजह बताया गया था। हालांकि, यह बैन अभी पूरी तरह लागू नहीं हो पाया है।


दिल्ली में शुरू हुआ देश का पहला प्लाज्मा बैंक, जानें- कौन लोग और कैसे कर सकते हैं दान?


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)