दिवाली पार्टी में निया शर्मा के लंहगे में लगी आग

  • Follow Newsd Hindi On  

 मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)| दिवाली पार्टी के दौरान अभिनेत्री निया शर्मा के लंहगे में आग लग गई, जिसके चलते वह बाल-बाल बची हैं।

 घटना की जानकारी खुद निया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि पार्टी में पास रखे दिये के कारण उनके लंहगे ने आग पकड़ ली। उनके पहनावे में कई परतें थी, जिसके चलते उन्हें कोई चोट नहीं लगी और वह सुरक्षित हैं।


उन्होंने जले हुए लंहगे की एक तस्वीर साझा की और कहा कि वह अभी भी इस बात को लेकर अनिश्चित है कि वह कैसे घायल होने से बच गईं।

अभिनेत्री ने लिखा, “द पॉवर ऑफ दिया। काउट फायर इन सेकेंड! मैं अपने पहनावे की कई परतों के चलते बच गई या किसने ने मेरी रक्षा की या मुझे बचाया।”

हालांकि, इस घटना के बावजूद निया ने पार्टी में खूब मस्ती की। सिंगर गुरु रंधावा के साथ उन्हें नाचते हुए देखा गया। अन्य लोगों के साथ पार्टी में कपिल शर्मा और मीका सिंह ने भी शिरकत की।


निया शर्मा एकता कपूर के धारावाहिक नागिन के चौथे सीजन में दिखाई देंगी।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)