दिव्यांका त्रिपाठी कार्डिफ फिल्म फेस्टिवल में हुईं शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  

 लंदन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)| टीवी धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘ईशी मां’ के रूप में प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने यहां कार्डिफ फिल्म फेस्टिवल में अपने पति और अभिनेता विवेक दहिया के साथ शिरकत की।

  इस दौरान जहां दिव्यांका निर्णायक मंडल में थीं, वहीं विवेक ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर महोत्सव की झलकियां साझा की।


एक तस्वीर में निर्णायक मंडल में दिख रही दिव्यांका ने इसके कैप्शन में लिखा, “फिल्मों में महिलाएं– अलग-अलग कार्यशैली का प्रतिनिधित्व करते हुए चर्चा करती हुईं दुनिया के विभिन्न हिस्सों की महिलाएं।”

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)