Diwali 2019: दीपावली के दिन इस शुभ मुहर्त में करें माता लक्ष्मी की पूजा, जानें पूजा विधि

  • Follow Newsd Hindi On  
Diwali 2019: दीपावली के दिन इस शुभ मुहर्त में करें माता लक्ष्मी की पूजा, जानें पूजा विधि

Diwali 2019 Puja Shubh Muhurat: दीपावली शब्द दीप और आवली दो शब्दों से मिलकर बना है। दीप का अर्थ होता है दीपक और आवली का अर्थ होता है पंक्ति। जिसका अर्थ निकलता है दीपों की पंक्ति। दीपावली का त्योहार हर साल  कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 27 अक्टूबर यानी आज मनाया जाएगा। आइए जानते हैं दीवाली पूजन का शुभ मुहूर्त।

लक्ष्मी पूजा 2019: समय और मुहुर्त

दिवाली का त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। कहते हैं कि जब भगवान राम 14 सालों के वनवास के बाद अयोध्या नगरी वापस लौटे थे, तो अयोध्यावासियों ने उनके आने की ख़ुशी में दीप जलाकर पूरे नगर को रौशन कर दिया था। दिलावी के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार लक्ष्मी पूजा का समय शाम को 6 बजकर 02 मिनट से लेकर 7 बजकर 31 मिनट तक है, हालांकि हर शहर में यह समय बदल जाता है।


लक्ष्मी पूजा 2019: पूजा विधि

दीपावली के त्योहार के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का तरीका बहुत आसान है। लेकिन ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय हिंदू शास्त्रों में दिए हुए हैं। इन उपायों का पालन करने आसानी से मां लक्ष्मी का प्रसन्न किया जा सकता है और उनकी कृपा पाई जा सकती है। जानिए लक्ष्मी कृपा पाने के कुछ चुनिंदा उपाय।

–  सबसे पहले महालक्ष्मी के महामंत्र ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम: का कमलगट्टे की माला से 108 बार जाप करें। आपके मां लक्ष्मी की कृपा जरूर बरसेगी।

–  दिवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजन के बाद घर में सभी कमरों में शंख और घंटी बजाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी। घर में खुशी का वातावरण बनेगा।


–  दिवाली पर महालक्ष्मी के पूजन में पीली कौड़ियों को रखें। इससे धन संबंध परेशीनियां दूर होंगी।

–  दिवाली के दिन शिवलिंग पर अक्षत यानी चावल चढ़ाएं। ध्यान रहे चावल पूर्ण होने चाहिएं खंडित नहीं होने चाहिए।

–  घर पर लक्ष्मी पूजन में हल्दी की गांठ जरूर रखें और पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी में रखें।

–  दिवाली के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। इस काम से शनि के दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी।


Happy Diwali 2019: दिवाली पर इन Wishes Images, Quotes और Status के जरिए बांटिए प्यार, खास अंदाज में दें शुभकामनाएं

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)