‘संकटमोचक’ डीके शिवकुमार बने कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

  • Follow Newsd Hindi On  
डीके शिवकुमार बने कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार बने कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। कर्नाटक के वोकालिग्गा समुदाय से आने वाले शिवकुमार कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं। उन्हें वहां की राजनीति में डीकेएस के नाम से भी जाना जाता है। गुजरात में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस अहमद पटेल को जीत दिलाने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके बाद से डीके शिवकुमार पर कांग्रेस आलाकमान का भरोसा बरकरार है।

गौरतलब है कि हाल ही में कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आया था। इसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा दे दिया। तब से यहां कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली था। अब पार्टी ने डीके शिवकुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।


'संकटमोचक' डीके शिवकुमार बने कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

राजनीतिक प्रबंधन में माहिर हैं शिवकुमार

कांग्रेस नेता शिवकुमार राजनीतिक प्रबंधन में काफी माहिर नेता माने जाते हैं। शिवकुमार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का काफी करीबी बताया जाता है। मध्य प्रदेश में जारी ताजा राजनीतिक संकट के बीच भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए नाराज कांग्रेस विधायकों को मनाने और वापस लाने का जिम्मा सौंपा है। इससे पहले कनार्टक संकट के दौरान उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुए थे गिरफ्तार

बता दें कि शिवकुमार साल 2016 में नोटबंदी के बाद से आयकर विभाग और ईडी के निशाने पर हैं। 2017 में उनके नई दिल्ली के फ्लैट की तलाशी जब आयकर विभाग ने ली तो वहां से 8.59 करोड़ रुपये नगद मिले, जिसे विभाग ने जब्त कर लिया। आयकर विभाग ने उनके और उनके चार सहयोगियों के खिलाफ आईटी (इनकम टैक्स) एक्ट की धारा 277 और 278 और भारतीय दंड संहिता के धारा 120 (बी), 193 और 199 के तहत मामले दर्ज किए। हाल में ही डीके शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। फ़िलहाल वे जमानत पर बाहर हैं।



कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली जमानत, पिछले महीने ED ने किया था गिरफ्तार

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)