दक्षिण कोरिया में सर्दियों की पहली शीतलहर

  • Follow Newsd Hindi On  

सियोल, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)| दक्षिण कोरिया में बुधवार को इस सर्दियों की पहली शीतलहर महसूस की गई। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि देश के कुछ क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे गिर गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कोरिया मौसम प्रशासन के हवाले से कहा कि देशभर के तापमान में बीते दिन के मुकाबले बुधवार को 10 से 15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी सियोल में सुबह पारा शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया जबकि चेओरवॉन में शून्य से 7.5 डिग्री नीचे और डेजेओन में शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)