Porn Star Stormy Daniels: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को देंगे 33 लाख रुपये, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

  • Follow Newsd Hindi On  
Donald Trump ordered to pay ₹33 lakh to pornstar Stormy Daniels

Porn Star Stormy Daniels:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को लगभग 33 लाख रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। कैलिफोर्निया की एक अदालत ने ट्रंप को डेनियल्स को उनकी कानूनी लड़ाई के लिए वकील के शुल्क के रूप में 44,100 डॉलर देने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के ठीक 11 दिन पहले हुए समझौते पर डेनियल्स ने ट्रंप के खिलाफ वाद जीत लिया है और समझौते के मुताबिक हारने वाले पक्ष को वकीलों का शुल्क अदा करना होगा। डेनियल्स ने दावा किया था कि 2006 और 2007 में डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनका संबंध था और यौन संबंधों के बारे में चुप रहने के लिए उन्हें पैसे मिलते थे।


स्टॉर्मी डेनियल्स (Stormy Daniels) का दावा था कि ट्रंप के साथ अफेयर के बाद उन्हें चुप रहने के लिए पैसे दिए गए और इसके लिए एक अनुबंध भी किया गया था। ट्रंप के वकील की की तरफ से उन्हें करीब 96 लाख रुपए से अधिक का भुगतान किया गया था। हालांकि डेनियल्स ने बाद में इस करार को रद्द कर दिया।

6 मार्च 2018 को डेनियल्स ने ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया। उन्होंने कहा कि कथित संबंध के संदर्भ में उसने जो गैर-प्रकटीकरण समझौता किया था, वह अमान्य था क्योंकि ट्रंप ने कभी भी व्यक्तिगत रूप से उस पर हस्ताक्षर किए ही नहीं थे। स्टॉर्मी डेनियल्स के अनुसार, 2006 में उनकी ट्रंप से पहली बार मुलाकात हुई थी।

इस पहली मुलाकात में ट्रंप स्टॉर्मी से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद ट्रंप ने जब उन्हें एक होटल में डिनर के लिए बुलाया तो वह वहां गईं। इस दौरान ट्रंप ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप इस बात को पूरी तरह नकारते रहे हैं। ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि उन पर लगाए गए आरोप बेतुके है।


कौन हैं पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स

स्टॉर्मी डेनियल्स अमेरिकी पोर्न स्टार, स्ट्रिपर, राइटर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, और नाइटमूव्स, AVN और XRCO हॉल ऑफ फेम की मेंबर हैं। स्टॉर्मी ने 1997 में बैटन रूज में स्कॉटलैंडविल मैग्नेट हाई स्कूल से ग्रेजुएशन की और पत्रकार बनने का विचार किया।

स्टॉर्मी डेनियल्स ने कहा कि वह एक औसत, निम्न आय वाले घर से ताल्लुक रखती थी। वह बिना बिजली वाले घर में रहीं। एक स्ट्रिपर के रूप में डेनियल्स का पहला अनुभव तब हुआ जब वह 17 साल की थी। वह पैसे के लिए स्ट्रिपिंग करने लगी। इसके बाद से उन्हें पोर्न इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)