वजन घटाने के लिए कभी न अपनाएं ये तरीके

  • Follow Newsd Hindi On  
वजन घटाने के लिए कभी न अपनाएं ये तरीके

आज के व्यस्त जीवन में वजन बढ़ना एक बड़ी समस्या बन गयी है। कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं और वजन कम करने के लिए तरह- तरह उपाय करते हैं। जल्दी वजन घटाने के लिए अक्सर लोग उन तरीको को आजमातें हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

वजन कम करने के लिए लोग अलग- अलग तरह की सलाह देते हैं, और इंटरनेट पर भी बहुत से उपाय मिल जाते हैं। लेकिन इन्हें आजमाने से पहले जरूरी है कि इनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर ली जाए। इसके बाद ही सही उपायों को चुना जाए आज हम आपको बताते हैं, वजन कम करने के लिए किन उपायों से बचना चाहिए।


Image result for food

कभी न छोड़े भोजन

बढ़ते वजन की समस्या से परेशान लोगों को वजन कम करने का सबसे आसान तरीका भोजन छोड़ना लगता है। वजन कम करने के लिए अक्सर कुछ समय तक एक या दो वक्त का खाना छोड़ देते हैं। लेकिन बता दें कि इससे वजन कम नहीं होता है, बल्कि ऐसा करना सेहत पर कई नाकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म धीरे हो जाता है और कैलोरी बर्न नहीं हो पाती है। इसलिए यह तरीका बिलकुल नहीं आजमाना चाहिए।


Image result for excess workout

नहीं करें घंटों वर्कआउट

जल्दी से वजन कम करने के लिए अक्सर लोग वर्कआउट को जरूरत से ज्यादा समय दे देते हैं, लेकिन इससे शरीर को लाभ की बजाय नुकसान होता है। ज्यादा वर्कआउट करने से भूख ज्यादा लगती है, क्योंकि ज्यादा एक्सरसाइज करने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं, जिससे भूख अधिक लगती है।

Image result for juice diet

जूस डाइट न लें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार की जरूरत होती है। अक्सर लोग वजन कम करने के लिए जूस डाइट को चुनते हैं, लेकिन सिर्फ केवल जूस पीने से प्रोटीन नहीं मिलता। जूस डाइट से सिर्फ मसल मांस और वॉटर वेट कम किया जा सकता है, इससे फैट कम नहीं होता है।

Image result for fat free diet

फैट फ्री डाइट से नहीं होगा लाभ

मोटापे से परेशान लोग वजन कम करने के लिए अक्सर फैट फ्री डाइट लेते हैं। इससे बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। अपने आहार में हेल्दी फैट को शामिल न करने से आपको मानसिक थकान हो सकती है।

Image result for vinegar in diet

खाने से पहले न करे विनेगर का सेवन

माना जाता है कि नियमित रूप से अगर विनेगर का सेवन किया जाए, तो आपके ब्लड में शुगर का लेवल सही रहता है। लेकिन बता दें की रोजाना खाने से पहले विनेगर का सेवन करने से आपका गला और पेट खराब हो सकता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)