दूरदर्शन की एंकर नीलम शर्मा नहीं रहीं

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)| हरदिल अजीज और दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा नहीं रहीं। लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद वह हार गईं। शनिवार को उनका निधन हो गया। नीलम के निधन की जानकारी दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी साझा की है।

नीलम का इलाज दिल्ली से सटे नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह करीब 20 साल से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। इसी साल मार्च में नीलम को नारी शक्ति सम्मान दिया गया था। कार्यक्रम ‘तेजस्वनी’ हो या फिर ‘बड़ी चर्चा’, अधिकांश कार्यक्रमों में नीलम शर्मा की भूमिका हमेशा बढ़चढ़ कर रहती थी। नीलम ने सन् 1995 में दूरदर्शन पर अपने करियर की शुरुआत की थी।


दूरदर्शन ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिये नीलम शर्मा के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)