एडीबी ने त्रिपुरा में 1,650 करोड़ रुपये की ढांचागत परियोजनाओं को दी मंजूरी

  • Follow Newsd Hindi On  

 अगरतला, 16 जून (आईएएनएस)| एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने त्रिपुरा के आठ जिलों में से सात में 1,650 करोड़ रुपये (23.5 करोड़ डॉलर) की ढांचागत विकास परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है।

  यह जानकारी रविवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति के जरिए दी गई।


विज्ञप्ति के अनुसार, त्रिपुरा सरकार के शहरी विकास विभाग ने केंद्र सरकार के माध्यम से एडीबी को परियोजनाओं का विवरण सौंपा है जिसे रविवार को एडीबी ने मंजूरी प्रदान की।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि एडीबी परियोजना की लागत रकम का 80 फीसदी हिस्सा सहायता के रूप में प्रदान करेगा और त्रिपुरा सरकार को सिर्फ 20 फीसदी कर्ज का भुगतान करना होगा।

एडीबी जिन जिला मुख्यालयों की परियोजनाओं के लिए धन मुहैया करवाएगा उनमें अंबासा (ढलाई जिला), धर्मनगर (उत्तर त्रिपुरा), कैलाशहर (ऊनाकोटी), उदयपुर (गोमती), विश्रामगंज (सिपाहीजाला), बेलोनिया (दक्षिण त्रिपुरा) और खोवई (खोवई जिला) शामिल हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)