Eid Mehndi Design: इन मेहंदी डिजाइन के साथ बढ़ाएं अपने हाथों की रौनक

  • Follow Newsd Hindi On  
Eid-ul-Fitr 2019: इन मेहंदी डिजाइन के साथ बढ़ाएं अपने हाथों की रौनक

Eid Mehndi Design: ईद का चांद दिखने के साथ रमजान का पाक महीना खत्म हो जाएगा। चांद के दिखते ही ईद की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। मुस्लिम समाज के सभी लोग ईद की नमाज, कपड़े, पकवान आदि की तैयारियों में जुट जायेंगे। वैसे तो ईद की तैयारियां रमजान का पाक महीना आते ही शुरू हो जाती हैं।

लोग ईद के लिए खास इंतजाम करते हैं, लेकिन ईद का चांद दिखने के साथ ही ईद की तैयारियां तेज हो जाती हैं और सभी में एक अलग उत्साह देखने को मिलता है। ईद मुस्लिम समाज के त्यौहार है, लेकिन हमारे देश में सभी धर्म इसे मिल कर मनाते हैं। मुस्लिम समाज के लोगों की तरह और धर्म के लोग भी ईद के लिए उतने ही उत्साहित नजर आते हैं क्योंकि यह त्यौहार भाईचारे का संदेश देता है।


Eid Ul Fitr 2020 Date: देश में इस दिन मनाई जाएगी ईद, लॉकडाउन में कैसे मनाएं यह त्योहार

इस्लाम में ‘ईद- उल-फितर’ दो बड़े त्यौहारों में से एक है। यह त्यौहार रमजान के पाक महीने के बाद मनाया जाता है। 29 या 30 दिन के रोजे रखने के बाद आखिरी रोजे की शाम को ईद का मुबारक चांद नजर आता है और इसी के साथ ईद का पर्व शुरू हो जाता है।

ईद की तैयारियों में मेहंदी भी बहुत अहम होती है। औरतें अपने हाथों पर मेहंदी लगा कर ईद के लिए तैयार होती हैं यह मेहंदी ईद के जश्न को और खूबसूरत बना देती है। जैसे हर मौके पर मेहंदी का अहम रोल होता है, वैसे ही ईद के मौके पर भी औरतों के श्रृंगार में मेहंदी बेहद खास होती है। इस ईद आप भी मेहंदी के खूबसूरत डिज़ाइन से अपने हाथों को सजाएं।

आप नीचे दिए गए मेहंदी के डिजाइंस के साथ अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।


Image result for simple mehndi designs

आप चाहें तो दोनों हाथो पर एक ही डिज़ाइन लगा कर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

Image result for both hands simple mehendi designs

यह डिज़ाइन आपके हाथों की खूबसूरती तो बढ़ाएगा ही साथ ही लगाने में भी बहुत आसान है।

Image result for arabic mehndi designs in both hands

अगर आप भी मेहंदी के सिंपल डिज़ाइन पसंद करती हैं तो यह डिज़ाइन आपके लिए बेस्ट है।

Image result for arabic mehndi designs in both hands

यह डिज़ाइन आपके हाथो की रौनक बढ़ा देगा।

Image result for both hand simple mehendi designs

यह डिज़ाइन आप जरूर ट्राई कर सकती हैं क्योंकि यह सिंपल होने के साथ- साथ खूबसूरत भी है।

Image result for arabic mehndi designs in both hands

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)