Eid Milad-Un-Nabi 2019: जानिए कब है ईद-मिलाद-उन-नबी

  • Follow Newsd Hindi On  
Eid Milad-Un-Nabi 2019: जानिए कब है ईद-मिलाद-उन-नबी

Eid Milad Un Nabi 2019 Date: ईद-मिलाद-उन-नबी (Eid Milad-Un-Nabi) या ईद-ए-मिलाद (Eid-Ul-Milad) इस साल 10 नवंबर, 2019 को मनाया जाएगा। इस त्योहार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब (Prophet Hazrat Muhammad) के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। पैगंबर हजरत मोहम्मद आखिरी संदेशवाहक और सबसे महान नबी माने जाते हैं, जिन को खुद अल्लाह ने फरिश्ते जिब्रईल द्वारा कुरान का सन्देश दिया था।मुस्लिम इनके लिए हमेशा परम आदर भाव रखते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस्‍लाम के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल (RabI-ul-Awwal) की 12वीं तारीख, 571 ईं. के दिन ही मोहम्मद साहेब जन्मे थे। यहां जानिए ईद-मिलाद-उन-नबी और पैगंबर हजरत मोहम्मद के बारे में खास बातें…

क्यों मनाते हैं ईद-मिलाद-उन-नबी?

ईद-मिलाद-उन-नबी त्योहार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब (Prophet Hazrat Muhammad) के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन रात भर प्रार्थनाएं चलती हैं। जुलूस निकाले जाते हैं। सुन्नी मुसलमान इस दिन हजरत मोहम्मद के पवित्र वचनों को पढ़ते हैं और याद करते हैं। वहीं, शिया मुसलमान मोहम्मद को अपना उत्तराधिकारी मानते हैं।


Eid Milad-Un-Nabi 2019: ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को दें खास अंदाज में मुबारकबाद, देखें मैसेज और फोटो

हजरत मोहम्मद का संदेश

हजरत मोहम्मद का कहना है कि सबसे अच्छा आदमी वह है जिससे मानवता की भलाई होती है। साथ ही उन्होंने कहा था कि जो ज्ञान का आदर करता है, वह मेरा आदर करता है। ज्ञान को ढूंढने वाला अज्ञानियों के बीच वैसा ही है जैसे मुर्दों के बीच जिंदा।

हरजरत मोहम्मद ने कहा था कि भूखे को खाना दो, बीमार की देखभाल करो, अगर कोई अनुचित रूप से बंदी बनाया गया है तो उसे मुक्त करो, संकट में फंसे प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करो, भले ही वह मुसलमान हो या किसी और धर्म का।



Eid Milad-Un-Nabi 2019: 10 नवंबर को है ईद-मिलाद-उन-नबी, जानें पैगंबर मोहम्मद से जुड़े इस त्योहार के बारे में

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)