घर पर बनाएं स्वादिष्ट शीर खुरमा, यहां देखें पूरी रेसिपी

  • Follow Newsd Hindi On  
Eid-ul-Fitr 2019: घर पर बनाए स्वादिष्ट शीर खुरमा, यहां देखें पूरी रेसिपी

इस्लाम में ‘ईद- उल-फितर’ दो बड़े त्यौहारों में से एक है। यह त्यौहार रमजान के पाक महीने के बाद मनाया जाता है। 29 या 30 दिन के रोजे रखने के बाद आखिरी रोजे की शाम को ईद का मुबारक चांद नजर आता है और इसी के साथ ईद का पर्व शुरू हो जाता है। इस बार ‘ईद- उल-फितर’ 5 जून को मनाई जा रही है।

रमजान के रोजों के बाद धूम- धाम से ईद मनाई जाती है। लोग नए कपड़े पहन कर नमाज पढ़ते है और ईद मनाते हैं। इस दिन सभी के घर में तरह- तरह के पकवान बनते हैं, जिनका स्वाद सभी को ललचा देता है। इन्हीं पकवानों में से एक है ‘शीर खुरमा’। यह ईद की एक बेहद खास डिश है, जो सभी को काफी पसंद आती है। इस ईद आप भी शीर खुरमा बना कर सभी को खुश कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इस स्वादिष्ट डिश को कैसे बनाना है।


शीर खुरमा बनाने के लिए सामग्री:

  • दूध- 2 लीटर
  • सेंवई- 200 ग्राम
  • शक्कर- 02 कप
  • छोटी इलायची- 06 पीस
  • केसर- एक चुटकी
  • घी- एक बड़ा चम्‍मच
  • बादाम- एक बड़ा चम्मच
  • काजू- एक बड़ा चम्मच
  • पिस्ता- एक बड़ा चम्मच

शीर खुरमा बनाने की विधि:

शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में घी गर्म करें। जब घी हल्का गर्म हो जाए तो उसमें बारीक करके सेवइयां डाल दें। इसके बाद सेवइयों को हल्की आंच पर 8 से 10 मिनट तक भूने। भूनते वक्त सेवइयों को चलाते रहें। जब सेंवइयां हल्की ब्राउन हो जाए, तो इन्हें निकाल लें। इसके बाद एक पैन में दूध गर्म कर उसमें इलायची और केसर डाल कर पकाएं।


जब दूध खूब पक जाए तो उसमें चीनी डाल कर घुलने तक पकाएं। इसके बाद चीनी घुल जाने पर दूध में सेंवई और काट कर मेवे डाल दें। इसके बाद 5 मिनट तक इसके पकाएं। अब आपका शीर खुरमा तैयार है। आप इसे कटे हुए मेवे और केसर से गार्निश कर सर्व कर सकते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)