एक दूसरे की आंखों के माध्यम से करीब आएंगे कतर और भारत

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 12 दिसंबर (आईएएनएस)| कतर संग्रहालय राष्ट्रीय राजधानी में 17 से 22 दिसम्बर तक एक खास फोटो प्रदर्शनी आयोजित करेगा। इस प्रदर्शनी का आयोजन इंडिया हेबिटेट सेंटर में होगा।

  इस प्रदर्शनी को ‘व्हेयर कल्चर्स मीट : ए फोटोग्राफिक एनकाउंटर बिटवीन कतर एंड इंडिया’ नाम दिया गया है। इस प्रदर्शनी में भाग लेने वाले फोटोग्राफरों में कतर के हमद अल शामारी और आइशा अल सदा और भारत से अजीश पुथियादथ तथा सलीम अब्दुल्ला शामिल हैं।


प्रदर्शनी में हमद अल शामरी और आइशा अल सदा के कामों को दिखाया गया है। इन दोनो ने लद्दाख के हिमालयी क्षेत्र में अजीश और सलीम अब्दुल्ला के साथ भारत के जीवन को अपने कैमरे में कैद किया है। ये दोनों फोटोग्राफ दोहा में रहते हैं।

इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय वस्तु वास्तुकला, परि²श्य, चित्र और आम लोगों के जीवन जैसे सामान्य विषय हैं। इनके माध्यम से दोनों देशों की संस्कृतियों के बीच समानता और अंतर की खोज करने का प्रयास किया गया है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)