Ekma Vidhan Sabha Seat: JDU के किले एकमा विधानसभा में सेंधमारी करने किए RJD ने कसी कमर

  • Follow Newsd Hindi On  
Why is counting slow for the Bihar elections and what does it mean

Ekma Vidhan Sabha Seat: एकमा विधानसभा सीट (Ekma Assembly Seat) की राजनीति बाहुबली विधायक के इर्दगिर्द ही घूमती  हुई नज़र आती है। एकमा पिछले चार बार से कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहे धूमल सिंह (Dhumal Singh) को अपना विधायक चुनता आ रहा है।

इस विधानसभा सीट से आरजेडी (RJD) के टिकट पर श्रीकांत यादव महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। वहीं, जेडीयू (JDU) ने अपने विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह का टिकट काट कर यहां से सीता देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि एलजेपी (LJP) ने यहां से बीजेपी (BJP) के बागी कामेश्वर कुमार सिंह को टिकट दिया है।


एकमा सीट का इतिहास

इस सीट पर पहली बार 1951 में चुनाव हुए थे और तब यहां से कांग्रेस के लक्ष्मी नारायण सिंह ने जीत दर्ज की। इसके बाद से यह सीट समाप्त हो गई। लेकिन 2008 के परिसीमन के बाद ये सीट दोबारा अस्तित्व में आई और फिर 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से मनोरंजन सिंह विधायक बने।

2010 के चुनाव में कामेश्वर सिंह RJD के टिकट पर मैदान में थे, लेकिन मनोरंजन सिंह ने उन्हें उस चुनाव में शिकस्त दी थी। पिछले दो चुनावों से यह सीट JDU के खाते में जाती रही है। इस सीट पर वर्तमान में सत्तारुढ़ पार्टी JDU का कब्जा है।

इस सीट का चुनावी समीकरण

एकमा विधानसभा सीट पर ब्राह्मण-राजपूत और यादव वोटरों का खासा दबदबा है। इनकी कुल आबादी इस इलाके में 50 फीसदी के आसपास है।


कुल वोटरः 2.93 लाख

पुरुष वोटरः 1.56 लाख (53.2%)

महिला वोटरः 1.37 लाख (46.7%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 5 (0.001%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से JDU के टिकट पर उतरे मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने BJP के कामेश्वर कुमार सिंह को 8,126 वोटों से हराया था।

Ekma Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू– सीता देवी

राजद – श्रीकांत यादव

लोजपा – कामेश्वर कुमार सिंह

Ekma Vidhan Sabha winner :  एकमा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Manoranjan Singh JD(U) 49508 Kameshwar Kumar Singh BJP 41382
2010 Manoranjan Singh JD(U) 55474 Kameshwar Kr. Singh RJD 26273
1951 Laksmi Narain Singh INC 7473 Gyan Deo Verma SP 3966

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)