एकनाथ गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)| कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश से भारत लौटने के एक दिन बाद एकनाथ गायकवाड़ को शुक्रवार को मुंबई क्षेत्र कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

 कांग्रेस महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष ने एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।”


मुंबई कांग्रेस प्रमुख मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के तीन हफ्ते बाद मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस के प्रमुख के रूप में गायकवाड़ की नियुक्ति की गई है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)