EC LIVE Updates: हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की वोटिंग, 24 अक्टूबर को परिणाम

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली: 10 जनवरी से पहले बज सकती है विधानसभा चुनाव की डुगडुगी

चुनाव आयोग ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज इसकी घोषणा की।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को समाप्त हो रहा है।


महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव का शेड्यूल: 21 अक्टूबर को वोटिंग, 24 अक्टूबर को परिणाम

  • 27 सितंबर को जारी होगा चुनाव का नोटिफिकेशन
  • नामांकन की आखिरी तारीख- 4 अक्टूबर
  • नाम वापसी की आखिरी तारीख- 7 अक्टूबर
  • मतदान की तारीख- 21 अक्टूबर
  • वोटों की गिनती- 24 अक्टूबर
  • चुनाव नतीजे- 24 अक्टूबर

अलग-अलग राज्यों में 64 विधानसभा उपचुनाव होंगे

चुनाव आयुक्त ने यह भी ऐलान किया कि अलग-अलग राज्यों में 64 विधानसभा के लिए उपचुनाव होंगे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)