Election Results 2019 Lok Sabha Live Updates: 302 सीटें जीतकर बीजेपी ने रचा इतिहास, अमित शाह ने बताया – पीएम मोदी की लोकप्रियता की जीत

  • Follow Newsd Hindi On  
Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates: लोकसभा चुनाव नतीजे/रुझान 2019 लाइव अपडेट

Election Results 2019 : सत्ता के महासंग्राम यानी 17वीं लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के मतदान संपन्न होने के बाद सबकी निगाहें इसके नतीजों पर टिकी हुई हैं। इंतजार की घड़ियाँ समाप्त हो गयी हैं। सभी सीटों पर मतगणना पूरी की जा चुकी है। गुरुवार 23 मई को देश की 542 लोकसभा सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे आरंभ हो गयी।

Live Updates:

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी बोले –


– नए भारत के लिए जनादेश लेने के लिए गए थे, आज हम देख रहे हैं देश की जनता ने इस फकीर को झोली को भर दिया।

– पूरे विश्व को भारत की लोकतांत्रिक शक्ति पहचानना होगा

– मैं चुनाव आयोग को, सुरक्षा बलों को इस लोकतंत्र के उत्सव की व्यवस्था को संभालने वाले सभी को बधाई देता हूं।


– आज कोई विजयी हुआ है तो हिंदुस्तान हुआ, लोकतंत्र हुई, जनता जनार्दन विजयी हुई है।

– हम इस विजय को जनता जनार्दन के चरणों में समर्पित करते हैं, सभी विजेताओं को बधाई देता हूं। चाहे किसी भी दल को हों, किसी भी प्रांत हों। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए कंधे से कंधे मिलाकर काम करेंगे। हम इस विश्वास के साथ सबको शुभकामनाएं देता हूं।

बीजेपी मुख्यालय में अमित शाह ने शुरू किया संबोधन

– आजादी के बाद ऐतिहासिक विजय मिली है।

– मैं सबसे पहले देश की जनता को धन्यवाद करता हूं।

– यह विजय देश की विजय है। यह 12 करोड़ कार्यकर्ताओं की विजय है।

– यह पीएम मोदी की लोकप्रियता की जीत है।

– उत्तर प्रदेश में भी 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं।

– 17 राज्यों में 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं।

– इतने लंबे चुनाव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का परिश्रम प्रचंड बहुमत का कारण बना। पीएम मोदी की रैलियां जीत का आधार बनी।

यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा : लालकृष्ण आडवाणी


ओडिशा: बीजेपी प्रत्याशी जय पांडा केंद्रपाड़ा सीट से 45027 वोटों से पीछे


बीजेपी मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, हजारों कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद


भाजपा की बड़ी जीत पर PM मोदी ने किया द्वीट, बोले- “भारत की फिर से जीत हुई”

Image


2:42 PM: अमित शाह ने बीजेपी की जीत पर कहा


 

2:04 PM: यूपी के रामपुर से समाजवादी पार्टी नेता आजम खान आगे, बीजेपी की जया प्रदा करीब 70000 वोटों से पीछे चल रही हैं।

2:01 PM: 2019 में बीजेपी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड। वोट शेयर में मामले में तोड़ा 1984 का रिकॉर्ड। अबतक बीजेपी को 58 फीसदी वोट मिले और 294 सीटों पर बढ़त।

1:53 PM:  सुल्तानपुर से बीजेपी की मेनका गांधी लगभग 4000 वोटों से आगे चल रही हैं।

1:29 PM: बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अपने निकटतम कैंडिडेट से करीब पांच हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रही हैं।

1:20 PM: आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर 30 मई को शपथ लेंगे जगन मोहन रेड्डी

1:10 PM: केरल में लोकसभा की 20 सीटों पर मतगणना जारी है और ये हैं रुझान

  • यूडीएफ कांग्रेस 15
  • आईयूएमएल 02
  • केसी (एम) 01
  • आरएसपी 01
  • एलडीएफ माकपा 01

12:55 PM:  महाराष्ट्र-बारामती से एसीपी उम्मीदवार सुप्रिया सुले आगे चल रही हैं

12:15 PM: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएसी 24 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 17 सीटों पर और कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

11: 35 AM: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में 16-16 पर बीजेपी, जेडीयू और 6 सीटों पर एलजेपी बढ़त बनाये हुए है। 2 सीटों पर आरजेडी आगे है।

11: 31 AM: पीएम नरेंद्र मोदी की मां ने देश को दिया धन्यवाद


11:15 AM: छत्तीसगढ़ की 11 में से 9 सीटों पर बीजेपी और 2 सीट पर कांग्रेस आगे

11:12 AM: हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से बीजेपी के अनुराग ठाकुर 203565 वोटों से आगे

11: 10 AM: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर सीट से 125000 वोटों से आगे

11:09 AM: बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी के बाबुल सुप्रियो 51189 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:04 AM: ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा 1197 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

10:58 AM: गोवा के पणजी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई थी सीट।

10:48 AM: पंजाब की गुरदासपुर सीट पर सनी देओल ने 14 हजार, मथुरा सीट से हेमा मालिनी ने 16 हजार जबकि दिल्ली में हंसराज हंस ने 40 हजार से ज्यादा मतों से बढ़त बना ली है।

10:36 AM: मध्य प्रदेश: सीएम कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस प्रत्‍याशी नकुल नाथ भी छिंदवाड़ा सीट से पिछड़ने के बाद आगे हो गए हैं।

10:33 AM: जबलपुर सीट पर अब कांग्रेस के विवेक तन्‍खा ने बढ़त हासिल कर ली है। इस सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष राकेश सिंह पिछड़ गए हैं।

10:32  AM: नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (BJD) ने अब 16 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि बीजेपी 5 सीट पर आगे चल रही है।

10:31  AM: गुरदासपुर से सनी देयोल आगे। उन्हें अब तक 27453 और कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 16951 मत मिले हैं।

10:30  AM: तमिलनाडु में कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम शिवगंगा सीट से आगे।

10:28  AM:दिल्ली की सभी 7 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

10:27 AM: हरियाणा में बीजेपी सभी 10 सीटों पर आगे चल रही है।

10: 26 AM: पंजाब में कांग्रेस 8 सीटों पर आगे, बीजेपी+अकाली 2 सीट पर आगे, आम आदमी पार्टी 1 सीटों पर आगे।

10:21 AM: अमेठी में स्मृति ईरानी 85 वोटों से आगे, राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं।

10:05 AM: बिहार में 36, यूपी में 65, राजस्थान में 18, महाराष्ट्र  में बीजेपी+ शिवसेना-40, झारखंड में बीजेपी+10, गुजरात में बीजेपी 24 सीटों पर आगे।

10:02 AM: पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट संबित पात्रा पीछे चल रहे हैं, BJD के पिनाकी मिश्रा 394 वोटों से आगे।

10:00 AM: महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर पीछे चल रही हैं।

9:51 AM: त्रिपुरा पश्चिम से बीजेपी की प्रतिमा भौमिक और पूर्व से भी बीजेपी की रेबती त्रिपुरा आगे चल रही हैं।

9:51 AM: बाहरी मणिपुर में बीजेपी और भीतरी मणिपुर से कांग्रेस आगे

9:50 AM: उत्तर गोवा में बीजेपी उम्मीदवार श्रीपद येस्सो नाइक आगे चल रहे हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)